Thursday, September 17, 2026

म्यूल बैंक खातों पर दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 खाताधारक गिरफ्तार

दुर्ग : न्यूज़ 36 : साइबर ठगी की रकम के लेनदेन में उपयोग हो रहे म्यूल बैंक खातों पर दुर्ग पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थाना सुपेला के अपराध क्रमांक 679/2026 धारा 318(2), 318(3), 317(4) बीएनएस के तहत थाना सुपेला और ACCU की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।
मामला क्या है –
आरोपियों ने 2 हजार से 15 हजार रुपये के कमीशन के लालच में अपने बैंक खाते, पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक और सिम कार्ड साइबर ठगों को उपलब्ध कराए थे। जांच में इन खातों से लाखों रुपये के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा हुआ है।
गिरफ्तार आरोपी :
1. दिनेश सोना (22) इस्लाम नगर, सुपेला
2. हेमन्त कुमार मिश्रा (37) शंकर पारा, सुपेला
3. मोहम्मद आरिफ (30) टंकी मरौदा
4. वीरेन्द्र विश्वकर्मा (34) हाउसिंग बोर्ड चरौदा
5. अखिलेश गुप्ता (55) अनाज लाइन, सुपेला
6. रीना देवी, शारदा पारा, छावनी
पुलिस ने पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक, सिम और मोबाइल जब्त किए हैं।
पुलिस ने अपील की है कि कोई भी व्यक्ति अपना बैंक खाता या सिम दूसरों को न दे, अन्यथा वैधानिक कार्रवाई होगी। साइबर ठगी पर 1930 या http://cybercrime.gov.in पर शिकायत करें।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news