Thursday, September 17, 2026

दुर्ग नगर निगम के न‌ई आयुक्त लीना कोसम से मिले पूर्व महापौर और शहर कांग्रेस अध्यक्ष

दुर्ग : न्यूज़ 36 : शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल एवं नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम आयुक्त श्रीमती लीना कोसम से सौजन्य मुलाकात कर शहर में व्याप्त विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।

धीरज बाकलीवाल ने आयुक्त को अवगत कराया कि नगर निगम की लचर कार्यप्रणाली के कारण स्थिति यह हो गई है कि विपक्षी पार्षदों के अलावा सत्ता पक्ष के पार्षद भी अपने वार्ड से बाहर नहीं जा पा रहे हैं और निगम की कार्यप्रणाली से बहुत परेशान हैं। शहर की जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है।

ज्ञापन में निम्न 5 प्रमुख मांगें रखी गई हैं।

1. प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे आवासों को शीघ्र पूर्ण किया जाए।

2. शहर की लचर एवं अव्यवस्थित विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए।

3. कचरा निष्पादन एवं साफ-सफाई व्यवस्था नियमित की जाए।

4. बार-बार हो रहे जल संकट का स्थायी समाधान कर नियमित पेयजल आपूर्ति की जाए।

5. सड़कों पर बैठे आवारा मवेशियों के कारण हो रही दुर्घटनाओं को रोकने हेतु उचित प्रबंधन किया जाए।

साथ ही चंडी मंदिर से उरला, गया नगर, रामनगर होते हुए राम मैरिज गार्डन तक 8 किमी की जर्जर सड़क के तत्काल नवनिर्माण की मांग भी की गई, जिसकी प्रतिलिपि कलेक्टर एवं PWD के मुख्य कार्यपालन अभियंता को भी दी गई है।

आयुक्त ने सभी समस्याओं पर 7 दिवस के भीतर कार्यवाही का आश्वासन दिया। यदि निराकरण नहीं हुआ तो शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news