Sunday, September 13, 2026

हेरोइन मामले में लंबे समय से फरार आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

दुर्ग : न्यूज़ 36 : एनडीपीएस प्रकरण में लंबे समय से फरार आरोपी को जामुल पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार किया है। एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में आरोपी लंबे समय से फरार था। प्रकरण में पूर्व में 65 ग्राम हीरोइन चिट्टा, कार एवं एप्पल कंपनी के दो मोबाइल फोन सहित कुल 8,00,500 की सामग्री जब्त की गई थी। पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर हेरोइन उपलब्ध कराने में आरोपी सरनजीत सिंह की संलिप्तता सामने आई थी। जामुल पुलिस ने आरोपी को पंजाब के अमृतसर ग्रामीण क्षेत्र से गिरफ्तार किया है पुलिस ने बताया कि 18 मई 2025 को थाना जामुल क्षेत्र अंतर्गत होटल लॉज एवं ढाबा संचालक की चेकिंग कार्रवाई के दौरान ग्राम कुरूद स्थित रुढ़ाहा होटल के कमरा नंबर 106 की जांच की गई थी। इस दौरान आरोपी वैभव सोनी एवं शुभम सिंह के कब्जे से बिक्री के लिए रखा गया अवैध मादक पदार्थ हेरोइन चिट्टा 65 ग्राम बरामद किया गया था।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news