Thursday, October 8, 2026

दुर्ग में आकाशीय बिजली का कहर, 20 वर्षीय मजदूर की मौत, एक गंभीर घायल

दुर्ग : न्यूज़ 36 : पुलगांव थाना क्षेत्र में बुधवार कल शाम अचानक बदले मौसम के बीच तेज बारिश और ओलावृष्टि के साथ गिरी आकाशीय बिजली ने एक मजदूर की जान ले ली, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार घटना महेश कॉलोनी स्थित हाउसिंग बोर्ड की निर्माणाधीन कॉलोनी की है। शाम करीब 5 से 6 बजे 5-6 मजदूर प्लास्टर का काम कर रहे थे, तभी आकाशीय बिजली गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार थोड़ी ही देर में दूसरी बार बिजली गिरने से दो मजदूर इसकी चपेट में आ गए।
हादसे में 20 वर्षीय मनोहर यादव निवासी लोरमी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 24 वर्षीय राहुल निषाद निवासी बिलासपुर गंभीर रूप से झुलस गया। घायल को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। अन्य मजदूर सुरक्षित हैं।
घटना के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलगांव पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news