Wednesday, April 1, 2026

इतवारी-शालीमार-इतवारी समर स्पेशल ट्रेन 2 अप्रैल से 26 जून तक

भिलाई : न्यूज़ 36 : गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए और उनकी सुविधा के लिए इतवारी-शालीमार-इतवारी समर स्पेशल ट्रेन 2 अप्रैल से चलाई जाएगी। हर गुरुवार को यह ट्रेन इतवारी से शालीमार के लिए और हर शुक्रवार को शालीमार से इतवारी के लिए चलेगी। प्रत्येक गुरुवार को शाम 5.10 बजे यह ट्रेन इतवारी से छूटेगी, जो गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव होते हुए रात 9.40 बजे दुर्ग आएगी और 5 मिनट रायपुर होते हुए आगे के स्टेशनों के लिए रवाना हो जाएगी। इसी तरह प्रत्येक शुक्रवार को शालीमार से शाम 6 बजे छूटकर आते समय यह ट्रेन बिलासपुर, भाटापारा, रायपुर होते हुए दूसरे दिन सुबह 11.10 बजे दुर्ग पहुंचेगी और 5 मिनट रुककर राजनांदगांव, डोंगरगढ़ की ओर रवाना हो जाएगी। ट्रेन में 2 एसएलआरडी, 4 सामान्य श्रेणी, 10 स्लीपर, 3 एसी थर्ड टियर, 1 एसी सेकंड टियर, 1 पैंट्री कार, 1 वीपीयू सहित कुल 21 कोच होंगे। इसकी समय सारणी और उपलब्ध सीटों की जानकारी यात्री वेबसाइट से ले सकते हैं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news