Sunday, May 17, 2026

बीएसपी के जीएम की मौत मामले में जांच जारी, हेल्पलाइन में रिकार्ड नहीं मिला

भिलाई : न्यूज़ 36 : बीएसपी के बीआरएम के जीएम सच्चिदानंद त्रिपाठी की 15 मई को देर रात अचानक तबियत खराब हो गई, हास्पिटल पहुंचने के पूर्व उनकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि सेक्टर 9 हास्पिटल में एंबुलेंस के लिए काल करने पर काल रिसीव नहीं किया गया, यही देरी मौत का कारण बनी। हेल्पलाइन में नम्बर लगाने पर फोन नही लगा। दूसरी ओर हेल्प लाइन के फोन में काल रिकार्ड की जांच करने पर रात 12 बजे के बाद कोई काल आना नहीं पाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार बीआरएम के जीएम सच्चिदानंद त्रिपाठी की तबियत 15 मई की रात को अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें सुबह करीब 4 बजे सेक्टर 9 हास्पिटल लेकर आए तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि हेल्प लाइन में उन्होंने एंबुलेंस भेजने के लिए काल किया था लेकिन उनका काल रिसीव नहीं किया गया। यह शिकायत कार्पोरेट आफिस तक पहुंची जिसे सेल मैनेजमेंट ने गंभीरता से लिया। बीएसपी मैनेजमेंट को मामले की जांच करने कहा। इस पर मामले की जांच शुरु हो गई है। हेल्प लाइन में रखे फोन की काल डिटेल चेक करने पर पाया गया कि रात 12 बजे के बाद कोई काल शो नहीं कर रहा है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है। उधर मृत जीएम के पोस्टमार्टम के बांद शव का अंतिम संस्कार के लिए उनके परिजन ओडिशा ले गए।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news