Tuesday, May 26, 2026

दिल्ली से दुर्ग तक फैले अंतरराज्यीय चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 20 लाख की जप्ती

भिलाई : न्यूज़ 36 : दुर्ग पुलिस ने अंतरराज्यीय चोरी गिरोह के सक्रिय और कुख्यात आरोपी नासिर हुसैन को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी पर छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और चंडीगढ़ समेत कई राज्यों में करोड़ों रुपये की चोरी की घटनाओं में शामिल होने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर लगभग २० लाख रुपये की संपत्तिनगदी, जेवरात और कार बरामद की है।

दिल्ली-नोएडा में 15 दिन तक चला गुप्त ऑपरेशन

दुर्ग पुलिस के अनुसार आरोपी नासिर हुसैन दिल्ली के शाहीन बाग, मदनपुर खादर और नोएडा क्षेत्र में लगातार ठिकाने बदलकर छिपा हुआ था।

आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस टीम ने बेहद गोपनीय और पेशेवर तरीके से काम किया। टीम ने स्थानीय बकरा विक्रेताओं के बीच रहकर संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाई। इसके बाद पुलिसकर्मी जनगणना अधिकारी बनकर घर-घर पहुंचे और आरोपी के ठिकानों एवं आवागमन की जानकारी एकत्रित की।
यमुना एक्सप्रेस-वे पर 300 किलोमीटर तक पीछा

पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी चोरी के जेवर बेचकर खरीदी गई कार से बिहार के दरभंगा भाग रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और यमुना एक्सप्रेस-वे पर करीब 150 से 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भाग रहे आरोपी का लगभग 300 किलोमीटर तक पीछा किया गया। आखिरकार आगरा रोड क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया गया।

नेहरू नगर और भिलाई में हुई चोरियों का मुख्य आरोपी
पुलिस के मुताबिक आरोपी दुर्ग, भिलाई और नेहरू नगर क्षेत्र में हुई कई बड़ी चोरी की घटनाओं में सक्रिय रुप से शामिल था। पूछताछ में उसने मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर, चंडीगढ़ तथा छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और भिलाई में चोरी की वारदातों में शामिल होना स्वीकार किया।

Oplus_16908288

चोरी के पैसों से खरीदी थी लग्जरी कार

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि चोरी किए गए सोने-चांदी और नगदी से उसने करीब 10 लाख रुपये की सेकेंड हैंड Kia Seltos कार खरीदी थी, जिसका उपयोग वह लगातार कर रहा था।

20 लाख की संपत्ति बरामद

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर

1 लाख 22 हजार रुपये नगद

डायमंड ब्रेसलेट

अमेरिकन डायमंड ज्वेलरी
डायमंड ब्रेसलेट

अमेरिकन डायमंड ज्वेलरी

7.500 ग्राम सोने के आभूषण

चांदी के सिक्के एवं अन्य आभूषण

करीब 3 लाख रुपये के नए कपड़े और साड़ियां

किआ सेल्टोस कार बरामद की है। जब्त संपत्ति की कुल कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी गई है।पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं गिरोह के सदस्य

पुलिस ने बताया कि इस मामले में पहले ही हाशिम खान, ज्वेलरी कारोबारी सलीम खान और बिलासपुर निवासी शाहिल को गिरफ्तार कर चोरी की संपत्ति बरामद की जा चुकी है।

दिल्ली से ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया आरोपी

आरोपी नासिर हुसैन को दिल्ली से विधिवत ट्रांजिट रिमांड पर दुर्ग लाया गया और न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news