Sunday, October 25, 2026

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश का साजा में कांग्रेसियों ने किया स्वागत

कांग्रेस कार्यकर्ता से की मुलाक़ात और ग्राम कजरा पहुँचकर शोकाकुल परिवार को दी श्रद्धांजलि

साजा (अभिषेक) : न्यूज़ 36 : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल साजा मुख्यालय में निजी कार्यक्रम शामिल होने पहुँचे इस दौरान स्थानीय कांग्रेस भवन में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया काग्रेस भवन में कुछ समय रुककर उन्होंने क्षेत्र के कांग्रेस जनों से मुलाक़ात की तथा विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कांग्रेस भवन पहुँचने पर स्थानीय कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनसे क्षेत्र की गतिविधियों और संगठन से जुड़े विषय पर चर्चा की बघेल ने उपस्थित काग्रेसियो से संवाद किया और उनका हालचाल जाना कांग्रेस भवन में मुलाकात के बाद

*पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ग्राम कजरा पहुंचे*

यहाँ उन्होंने झग्गर वर्मा के निवास पर पहुंचकर उनके पिता त्रिलोक वर्मा के दशगात्र कार्यक्रम पर शोक संवेदना व्यक्त की उन्होंने दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और इस दुख की घड़ी में संवेदनाएं व्यक्त की स्वागत के दौरान ब्लाक कांग्रेस कमेटी साजा के अध्यक्ष ईश्वर वर्मा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज जायसवाल, नगर पंचायत साजा के नेता प्रतिपक्ष जनार्दन सिँह राजपूत पूर्व समिति अध्यक्ष कृष्णा राठी पूर्व पार्षद जितेंद्र जैन अंगेस लोमेंन दिनेश साहू रामरतन मण्डवी अवधेश गोयल अंजोर यदु अशोक यादव संतोष यादव प्रकाश सिन्हा सुशील निर्मलकर तोप सिँह राजपूत संग्राम राजपूत विजेंद्र वर्मा नरेंद्र यादव दिनेश साहू दिनेश वर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news