Monday, September 28, 2026

ई-टिकट का अवैध व्यापार आरपीएफ ने किया आरोपी को गिरफ्तार

दुर्ग : न्यूज़ 36 : अवैध रूप से रेलवे की टिकट बनाने वाले आरोपी को आरपीएफ दुर्ग ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पांच नग ई टिकट जिसकी कुल कीमत 16,157 रुपए थी ,को जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 143 रेल अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। आरपीएफ दुर्ग के प्रभारी एस के सिन्हा ने बताया कि अवैध रूप से रेलवे की टिकट बनाने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। 26 जून को वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल के दिशा निर्देश पर टीम गठित कर जांच की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि टुमन कुमार साहू 26 वर्ष पिता खिलेश्वर साहू निवासी 269 बघेरा थाना सोमनी जिला राजनांदगांव अपने पर्सनल यूजर आईडी से अधिक लाभ कमाने के उद्देश्य से रेलवे की टिकट बना रहा है। इस पर टीम ने पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news