साजा(अभिषेक): न्यूज़ 36 : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साजा में बेटियों के उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की गई। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया।
यह अभियान सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव हेतु एक सशक्त कदम है। इसके अंतर्गत 14 वर्ष आयु वर्ग की किशोरी बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन निःशुल्क लगाई जा रही है। भारत सरकार द्वारा संचालित इस राष्ट्रव्यापी अभियान का मुख्य उद्देश्य गर्भाशय (सर्वाइकल) कैंसर की रोकथाम करना है।
कार्यक्रम का आयोजन बीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार वर्मा, एमओ डॉ. पुणेंद्र साहू एवं बीपीएम लोकेश साहू के नेतृत्व में किया गया, जिससे क्षेत्र में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का व्यापक प्रसार हुआ। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों, सुपरवाइजरों, मितानिनों एवं अन्य कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी रही।
इस संबंध में समस्त नागरिकों से अपील की जाती है कि लक्षित आयु वर्ग की बालिकाओं को निकटतम स्वास्थ्य केंद्र—सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साजा, थान खम्हरिया, परपोड़ी एवं देवकर—में निर्धारित समय पर ले जाकर एचपीवी वैक्सीन निःशुल्क अवश्य लगवाएं।
आप की राय
[yop_poll id="1"]
