दुर्ग : न्यूज़ 36 : दुर्ग गो क्रांति के अग्रदूत कहे जाने वाले उत्तराखंड के गोपाल मणि महाराज 29 जनवरी को आज शदुर्ग पहुंचेंगे। वह यहां भगवान श्री लांगुर वीर मंदिर पब्लिक ट्रस्ट शनिचरी बाजार द्वारा मंदिर परिसर में आयोजित कुछ पल गौ माता के नाम कार्यक्रम में शामिल होंगे । दोपहर तीन से शाम 6:00 बजे के बीच को प्रतिष्ठा कथा के माध्यम से गौ माता की महिमा का श्रद्धालुओं को रसपान करवाएंगे। प्रसिद्ध कथा वाचक गोपाल मणि महाराज देशभर में गो संरक्षण और गो आंदोलन के प्रेरणा का के रूप में माने जाते हैं। भगवान श्री लांगुर वीर मंदिर पब्लिक ट्रस्ट के अध्यक्ष मानव सोनकर ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
