Thursday, September 24, 2026

कांग्रेस पूर्व महामंत्री अरुण सिसोदिया ने भेजा भूपेश बघेल को मानहानि का नोटिस….

भिलाई : न्यूज़ 36 :अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव अरुण सिसोदिया ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपने अधिवक्ता के माध्यम से मानहानि का नोटिस भेजा है। नोटिस में पूर्व मुख्यमंत्री को अपने उसे बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने कहा गया है, जिसमें अरुण को भाजपा का स्लीपर सेल कहा गया था ।15 दिन में सार्वजनिक तौर पर माफी नहीं मांगने की स्थिति में न्यायालय में वाद दायर करने की चेतावनी दी गई है। अरुण सिसोदिया ने अधिवक्ता सौरभ चौबे के माध्यम से यह नोटिस भेजा है। अधिवक्ता ने नोटिस में यह उल्लेख किया है कि उसका पक्षकार 19 साल से कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पित रहा हैं, वह भारतीय सेवा में सैनिक रहकर सेवानीवृत्त हुआ है । इसके बावजूद उसे भाजपा का स्लीपर सेल होना बताया गया है। भूपेश बघेल को प्रेषित नोटिस में कहा गया है कि आपके द्वारा स्लीपर सेल कहे जाने से उसका पक्ष अपमानित महसूस कर रहा है, इससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है, और ख्याति की हानी हुई है।पूर्व मुख्यमंत्री से कहा गया है कि अपने इस बयान पर सार्वजनिक तौर पर 15 दिनों के अंदर माफी मांगे नहीं तो न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news