Friday, July 31, 2026

जबरन स्मार्ट मीटर थोपे जाने एवं बढ़े हुए बिजली बिलों के विरोध में कांग्रेस का विशाल प्रदर्शन

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने तोड़ डाले स्मार्ट मीटर

बिजली बिलों में लगाई आग,

भिलाई : न्यूज़ 36 : बीजेपी सरकार द्वारा जबरन स्मार्ट मीटर थोपने एवं बढ़े हुए बिजली बिलों के विरोध में शुक्रवार, 31 जुलाई को जिला कांग्रेस कमेटी, भिलाई अंबेडकर चौक, पावर हाउस भिलाई में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया गया। अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में आक्रोशित कांग्रेसियों ने प्रदर्शन के दौरान साथ लाए दर्जन भर स्मार्ट मीटर को जमीन पर पटक कर तोड़ दिया एवं बिजली बिलों को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान तैनात पुलिस कर्मियों की कांग्रेसियों के साथ जमकर झड़प हुई।

स्मार्ट मीटर और बढ़ते बिजली बिलों को लेकर प्रदेश की बीजेपी सरकार की मनमानी के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कांग्रेस के वरिष्ठ जनों जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया था। शाम 4:30 बजे सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसी हाथों में बैनर पोस्टर लिए और प्रदेश सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन स्थल अंबेडकर चौक भिलाई पहुंच गए। प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की थी। कांग्रेसियों ने यहां जमकर नारेबाजी की और बिजली दरों में की गई वृद्धि को वापस लेने की मांग की। साथ ही जबरन थोपे जा रहे स्मार्ट मीटर को लगाने की प्रक्रिया पर अपना विरोध जताया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी अपने साथ दर्जन भर से ज्यादा स्मार्ट मीटर लेकर आए थे। साथ ही कई लोग अपने बढ़े हुए बिजली बिल को लेकर पहुंचे थे। आक्रोशित कांग्रेसियों ने नारेबाजी करते हुए साथ लाए स्मार्ट मीटर को वही पटक कर तोड़ दिया और बिजली बिलों में आग लगा दी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग के अधीक्षण यंत्री से चर्चा की और अपना विरोध जताया साथ ही उन्हें ज्ञापन सौंपा। अधीक्षण यंत्री ने आश्वासन दिया कि वह अपने वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर इस समस्या का जल्द से जल्द कोई हल निकालेंगे।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा कि बिना उचित जानकारी या सहमति के जबरन मीटर बदले जा रहे हैं। स्मार्ट मीटर लगने के बाद लोगों के बिजली बिल कई गुना बढ़कर आ रहे हैं, जिससे आम और गरीब परिवार भारी आर्थिक संकट में हैं। उन्होंने कहा कि पुराने मीटरों की तुलना में बिल बहुत अधिक आ रहा है। इन समस्याओं का हल जल्द से जल्द हल निकाले अन्यथा आने वाले समय में कांग्रेस और उग्र प्रदर्शन करेगी।

इनकी उपस्थिति रही….

अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर,निगम सभापति गिरवर बंटी साहू, सुश्री नीता लोधी, बृजमोहन सिंह,नरसिंह नाथ, जी राजू, दिनेश पटेल, लालचंद वर्मा,डी कामराजू, तुलसी पटेल, नंद कुमार कश्यप,केशव चौबे, सुजीत साओ,शमशेर सिद्दीकी, निरंजन बिसाई,मेरिक सिंग,रविंदर सिंह, हीरा शंकर साहू, हेमंत बंजारे, इंजीनियर सलमान,अली हुसैन सिद्दीकी, डी नारायण, फारूक खान,शोएब मोहम्मद खान, अमित सिंह,जीतेश बंजारे, सनीर साहू,अमृत पाल सिंह, दुर्गा प्रसाद साहू,गोविन्द कोसले, प्रमोद प्रभाकर,जागेश्वरी साहू,मनीष शुक्ला, विष्णु बारले, अज्जू अहमद चौहान , सोनू अंसारी , अनीशा बघेल,पिंकी वर्मा, कीर्ति सिंह, आशा, नीरा जंघेल, आरती देवी, अंजुम, निशा,शशिकांत साहू, सुयश साहू , शैलेन्द्र साहू,राजेंद्र रजक, अकरम शेख़, जी याकूब, दुर्गा साहू,संजय साहू, प्रभाकर जनवंधु, अरविन्द ताम्रकार,योगेश राव, सलमान, दानवीर देवांगन,शिव साहू, उमा शंकर साहू, जोहान सिन्हा, गुलाम उस्मानी, जय वर्मा, चंद्रकांत कोरे, राकेश ठाकुर, संदीप कुमार, प्रमोद यादव, राज चौधरी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news