Thursday, March 28, 2024

प्यार की खातिर महिला पीटी टीचर ने कराया लिंग परिवर्तन, स्कूल की छात्रा से कर ली शादी

कहते हैं प्यार में सब कुछ जायज होता है और शायद इसीलिए अपने प्यार को परवान चढ़ाने की खातिर एक लड़की ने अपना जेंडर चेंज करा लिया। राजस्थान की एक पीटी टीचर मीरा को अपनी ही स्कूल की छात्रा कल्पना से प्यार हो गया। प्यार इतना परवान चढ़ा कि शादी रचाने के लिए शारीरिक शिक्षिक मीरा ने अपना जेंडर चेंज कराया और वो लड़का बन गईं।

इसके बाद उन्होंने अपने स्टूडेंट कल्पना के साथ 2 दिन पहले शादी रचा ली। शादी करने के बाद दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। वही दोनों की शादी से दोनों के परिजन काफी खुश हैं।

क्या कहना है दूल्हे का

जेंडर चेंज करा कर मीरा से अब दूल्हा बनने के बाद उन्होंने अपना नाम भी आरव कर लिया है। आरव ने बताया कि मैं सरकारी स्कूल में शारीरिक शिक्षक हूं। उसी गांव की स्टूडेंट कल्पना खेलने में बहुत अच्छी थी। उसी दौरान हम दोनों के बीच प्यार हो गया था। मैं लड़की के रूप में पैदा हुई मगर मुझे लगता था कि मैं लड़की ना होकर लड़का हूं। इसलिए मैंने अपना जेंडर चेंज करा लिया और अपने स्टूडेंट कल्पना के साथ 2 दिन पहले शादी कर ली। 

क्या कहना है दुल्हन का

दुल्हन कल्पना ने बताया कि मेरे स्कूल में मीरा शारीरिक शिक्षक थीं। मीरा ने अपना जेंडर चेंज करा लिया और वह लड़का बन गईं। हम दोनों में प्यार था इसलिए 2 दिन पहले हम दोनों ने शादी कर ली। इस शादी के लिए दोनों के ही परिवार खुश हैं।

आरव की हमसफर बनी कल्पना कबड्डी की होनहार खिलाड़ी रही हैं। डीग के गांव नगला मोती निवासी कल्पना ने 10वीं में पढ़ाई के दौरान कबड्डी कोच मीरा कुंतल (अब आरव) के निर्देशन में पहली बार राज्य स्तर पर कबड्डी में परचम फहराया। कल्पना ने कक्षा 11वीं व 12वीं में भी स्टेट लेवल पर खेलने के साथ ग्रेजुएशन के दौरान नेशनल लेवल पर 2021 में महाराष्ट्र में दमखम दिखाया। कल्पना अब जनवरी 2023 में इंटरनेशनल प्रो-कबड्डी में भाग लेने दुबई जाएंगी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news