Tuesday, August 18, 2026

भिलाई श्रमिक सभा कार्यालय में आयोजित किया गया ध्वजारोहण समारोह

भिलाई : न्यूज़ 36 : श्रमिक सभा (HMS) के कार्यालय सेक्टर – 2 में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया मुख्य अतिथि सुशील कुमार ताम्रकार पूर्व जोन कमिश्नर भिलाई नगर निगम विशिष्ट अतिथि बी. पी. तिवारी पूर्व सी एम ओ नगर निगम छिंदवाड़ा विशिष्ट अतिथि गजेंद्र सिंह उपस्थित रहे कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्पहार से स्मेफी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एच एस मिश्रा ने किया विशिष्ट अतिथि का स्वागत पुष्पहार से स्मेफी के राष्ट्रीय संगठन सचिव प्रेम सिंह चंदेल जी ने किया

विशिष्ट अतिथि गजेंद्र सिंह का स्वागत पुष्पहार से अन्नू कुमार जी ने किया तत्पश्चात स्मेफी के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य देवेन्द्र कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि से ध्वजारोहण का आग्रह किया ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सभी सदस्यों ने राष्ट्र गान गाया मिष्ठान वितरण के साथ ही , श्रीमती ए. सरस्वती एवं उनके टीम द्वारा संगीतमय कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया
इस भव्य गरिमामय आयोजन में एच एस मिश्रा, प्रेम सिंह चंदेल, गजेन्द्र सिंह,देवेन्द्र कुमार सिंह, एन के सिंह जे के गहने, धनीराम सोनवानी, अप्पा राव, चिन्नैया, विनोद कुमार, प्रेम सिंह,मुकुंद पाण्डे, पंकज शर्मा, इकबाल सिंह, अन्नू कुमार, उमा भाई,नेपाल सिंह, गुलाब चंद सोनी,गुरदेव सिंह, एस सी रथ,राम अयोध्या, दीवान , जे एस भट्टी जी एवं अन्य सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे एच एस मिश्रा जी ने उपस्थित सभी सदस्यों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news