Thursday, May 28, 2026

दुकान में शराब पिलाने की दी सुविधा, आरोपी पकड़ाया

भिलाई : न्यूज़ 36 ; अपने स्वामित्व वाली वाली कच्ची दुकान में लोगों के लिए शराब पीने की व्यवस्था प्रदान करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है। उतई पुलिस ने आरोपी विनोद जायसवाल के खिलाफ धारा 36 ए आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि बस स्टैंड डुण्डेरा में जयसवाल चखना सेंटर के पास एक व्यक्ति अपने स्वामित्व वाली कच्ची दुकान को चखना दुकान बनाकर संचालित कर रहा है और वहां पर शराब पीने के लिए पानी गिलास, चखना एवं अन्य सुविधाएं प्रदान कर रहा है जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी विनोद जैसवाल 50 वर्ष पिता स्वर्गीय रामानंद जैसवाल निवासी आदर्श नगर उतई को पकड़ा। मौके पर पुलिस ने चखना, चना, फल्ली, रोस्ट मछली ,रोस्ट चिकन, पानी पाउच, देसी मसाला मदिरा की शीशी, डिस्पोजल ग्लास आदि को जब्त किया है।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news