Tuesday, May 14, 2024

चुनाव प्रचार के दौरान सांसद विजय बघेल बने “चायवाला”

चुस्कियों के साथ माँगा वोट

दुर्ग : न्यूज़ 36 : जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे प्रत्याशी जनता के बीच जाकर वोट की अपील कर रहे हैं, इसके तहत सांसद विजय बघेल ने लोगों के साथ मिलकर चाय पर चर्चा कर रहे हैं। चाय पर चर्चा पर सांसद विजय बघेल कोहका चांदनी चौक पहुंचे। जहां लोगों के साथ बैठकर चाय की चुस्की लेते हुए चाय पर चर्चा करने से पहले खुद ही सांसद विजय बघेल ने चाय बनाई। चाय ठेला में सांसद ने अपने हाथ से चाय बनाकर लोगों को पिलाया। इसके बाद सब चाय की चुस्की लेते हुए शहर और जिले के विकास से लेकर देश के विकास पर चर्चा की। सांसद को अपने वार्ड में देखकर लोगों की भीड़ लगने लगी। देखते ही देखते सांसद से मिलने सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सांसद विजय बघेल सभी बड़े बुजुर्गों और छोटों से बड़ी ही विनम्रता और प्रेम से मिले। सभी को गले लगाकर सब का कुशल क्षेम जाना। इसके बाद चाय पीते हुए विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान लोगों ने भी अपना फिडबैक दिया। वहीं विजय बघेल ने कहा कि जब देश के गरीब, युवा, किसान और महिलाओं का विकास होगा तभी देश का विकास होगा। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवा उत्थान एवं किसान सम्मान का नया अध्याय लिख रहा है। इस अध्याय को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी आप सबकी है। देश और प्रदेश की उन्नति, प्रगति और मोदी सरकार बनाने का आह्वान किया। विकास के लिए विजय बघेल ने 400 पार लक्ष्य पूरा करते हुए फिर एक बार मोदी सरकार का आह्वान किया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news