Tuesday, December 20, 2022

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान कांग्रेस के इस नेता ने तोड़ा दम, CM बघेल ने जताया दुख

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बीच पार्टी के लिए दुखद खराब सामने आई है। दरअसल भारत जोड़ो यात्रा के बीच आज पहली मौत की खबर सामने आई है। इस पदयात्रा के दौरान कांग्रेस सेवा दल के महासचिव कृष्ण कुमार पांडे की मौत हो गई है। इसकी जानकारी खुद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी है।

जयराम रमेश ने बताया कि, भारत जोड़ी यात्रा की आज 62वीं सुबह सेवा दल के महासचिव कृष्ण कुमार पाण्डेय राष्ट्रीय ध्वज थामे हुए चल रहे थे। लेकिन कुछ मिनटों के बाद ही उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज दूसरे नेता को सौंप दिया। इसके बाद वह गिर पड़े। हालांकि उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। (Bharat Jodo Yatra)

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, ”कांग्रेस सेवा दल के महासचिव, कृष्णकांत पांडे जी का निधन पूरे कांग्रेस परिवार के लिए बहुत दुःखद है। उनके प्रियजनों को मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। आज, यात्रा के दौरान अंतिम समय में उन्होंने हाथों में तिरंगा थामा था। देश के लिए उनका समर्पण हमें सदा प्रेरणा देता रहेगा।

वहीं कांग्रेस नेता कृष्ण कुमार पांडे के निधन की सूचना प्राप्त होने के बाद पार्टी में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, ”कांग्रेस सेवा दल के महासचिव, कृष्णकांत पांडे जी का निधन पूरे कांग्रेस परिवार के लिए बहुत दुःखद है। उनके प्रियजनों को मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। आज, यात्रा के दौरान अंतिम समय में उन्होंने हाथों में तिरंगा थामा था। देश के लिए उनका समर्पण हमें सदा प्रेरणा देता रहेगा। (Bharat Jodo Yatra)

आप की राय

क्या सड़क हादसों को रोकने के लिए नियम और सख्त किए जाने चाहिए?
×
Latest news
Related news