Wednesday, October 14, 2026

दुर्ग पुलगांव पुलिस ने राजस्थान से आये तीन आरोपी को 15.737 kg गांजा के साथ पकड़ा

दुर्ग : न्यूज़ 36 : दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध गांजा बिक्री के मामले में त्वरित कार्रवाई कर राजस्थान के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। सूचना के अनुसार तीन लोग पिट्टू बैग में गांजा रखकर पुराना पुल, पुलगांव नाला के पास हनुमान मंदिर के बगल में ग्राहक तलाश रहे थे। मुखबिर की जानकारी पर टीम मौके पर पहुंची, घेराबंदी की और तीनों को पकड़ लिया। तलाशी और वैधानिक प्रक्रिया के दौरान उनके कब्जे से 15.737 किलोग्राम गांजा और तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। थाना प्रभारी गुरविंदर सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। आरोपियों में कल्याणसर, बीकानेर, राजस्थान निवासी कालू राम माहिया (19), रामानंद चौधरी (18) और सीकर, राजस्थान निवासी अभिमन्यु सिंह (20) शामिल है। आरोपियों ने गांजा कहां से लाया और वे दुर्ग-भिलाई में तस्करी कब से कर रहे, पुलिस इसकी जांच में जुटी है। तीनों आरोपी राजस्थान के रहने वाले हैं, जहां से उनका नेटवर्क भी खंगाला जा रहा है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news