भिलाई : न्यूज़ 36 : आपराधिक प्रकरणों में लंबे समय से फरार बल रहे वारंटियों की धरपकड़ के लिए दुर्ग पुलिस द्वारा जिलेभर में विशेष अभियान चलाया गया। इस व्यापक कार्रवाई के दौरान 32 स्थायी वारंट एवं 46 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। साथ ही 16 ऐसे वारंटियों, जिनकी मृत्यु हो चुकी है, उनके वारंट नियमानुसार न्यायालय में जमा किए गए।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में 13 फरवरी 2026 को जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में लंबित वारंटों की प्रभावी तामीली हेतु विशेष टीमों का गठन किया गया। थाना एवं चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में गठित टीमों ने फरार वारंटियों की पतासाजी कर उन्हें गिरफ्तार किया तथा विधिवत न्यायालय में प्रस्तुत किया।
थाना/चौकीयार वारंट तामीली का विवरण :
थाना दुर्ग – 06 स्थायी / 01 गिरफ्तारी
अंजोरा – 03/00
छावनी – 03/02
पुरानी भिलाई- 03/00
खुर्सीपार – 03/04
उतई- 03/00
भिलाई भट्ठी – 02/00
सुपेला – 02/10
जेवरा सिरसा – 01/01
भिलाई नगर 01/00
जामुल – 01/00
अमलेश्वर – 01/02
धमधा 01/01
मोहन नगर 01/06
वैशाली नगर – 01/01
पद्मनाभपुर 00/04
पुलगांव- 00/01
नगपुरा 00/03
स्मृतिनगर – 00/03
कुम्हारी – 00/01
पाटन 00/02
नंदिनी नगर 00/01
बोरी – 00/01
रानीतराई – 00/02
अभियान के दौरान विभित्र प्रकरणों के वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार भविष्य में भी लंबित वारंटों की तामीली के लिए इसी प्रकार के अभियान जारी रहेंगे।
पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि न्यायालयीन प्रक्रिया में सहयोग करें। यदि किसी के विरुद्ध वारंट जारी हो तो स्वयं न्यायालय या पुलिस के समक्ष उपस्थित होकर विधिक दायित्वों का पालन करें। कानून से बचने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
