Friday, October 2, 2026

बिना लाइसेंस कारोबार, सड़क पर बाधा और सिंगल यूज प्लास्टिक पर निगम की कार्रवाई

कृष्णा नगर में निरीक्षण के दौरान 4 प्रतिष्ठानों पर जुर्माना, निगम ने वसूले 6500 रुपए

भिलाई : न्यूज़ 36 : शहर में स्वच्छता और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने नगर पालिक निगम भिलाई ने कार्रवाई तेज कर दी है। आयुक्त सुरुचि सिंह एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देश पर जोन क्रमांक-1 के वार्ड क्रमांक-8 कृष्णा नगर क्षेत्र में निगम की टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान बिना अनुज्ञप्ति व्यवसाय संचालन, सड़क पर बाधा उत्पन्न करने और प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल के मामले सामने आए।
निगम की टीम ने श्री राम ट्रेडर्स पर अनुज्ञप्ति लाइसेंस नहीं होने पर 1000 रुपए, धीरज ट्रेडर्स कबाड़ी पर अनुज्ञप्ति के लिए 4000 रुपए और सड़क बाधा के लिए 1000 रुपए का जुर्माना लगाया। वहीं श्री वेंकटेश्वर राव के प्रतिष्ठान में सिंगल यूज प्लास्टिक पाए जाने पर 500 रुपए की चालानी कार्रवाई की गई।
कार्रवाई में निगम ने कुल 6500 रुपए जुर्माना वसूल किया। अधिकारियों ने प्रतिष्ठान संचालकों को आवश्यक लाइसेंस लेकर ही व्यवसाय संचालित करने, सड़क पर अवरोध नहीं करने और प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने की हिदायत दी। निगम ने स्पष्ट किया कि शहर की स्वच्छता और सार्वजनिक व्यवस्था को लेकर निरीक्षण एवं चालानी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news