200 से ज्यादा खुलवाए म्यूल अकाउंट, मास्टरमाइंड समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
भिलाई : न्यूज़ 36 : दुर्ग पुलिस ने साइबर एवं आर्थिक अपराधियों को म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मास्टरमाइंड सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
है। आरोपी वर्ष 2022 से अवैध रूप से बैंक खाते खुलवाकर साइबर अपराधियों को बेचने का कारोबार कर रहे थे।
दुर्ग पुलिस को 24 मई 2026 को सूचना मिली थी कि जगदलपुर का मनोज कुमार भुतड़ा अपने साथियों के साथ म्यूल अकाउंट का “स्टॉक” लेकर भिलाई आयाहुआ है। सूचना पर सुपेला थाना एवं एसीसीयू टीम ने पांच रास्ता हनुमान मंदिर सुपेला ओवरब्रिज के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को धर दबोचा।
मास्टरमाइंड 2022 से चला रहा था नेटवर्क
पुलिस पूछताछ में मास्टरमाइंड मनोज कुमार भुतड़ा ने बताया कि वह वर्ष 2022 से म्यूल अकाउंट का कारोबार कर रहा था।
आरोपी साधारण बैंक खाते 15 से 20 हजार रुपये और करंट अकाउंट 40 से 50 हजार रुपये में साइबर एवं आर्थिक अपराधियों को बेचता था।
200 से अधिक बैंक खाते खुलवाने का खुलासा
जांच में सामने आया है कि आरोपी ने अपने नाम, “रुद्र किराना” और सहयोगियों के नाम पर करीब 200 से अधिक म्यूल अकाउंट खुलवाए थे।
इन खातों को IndusInd Bank, IDFC FIRST Bank और Kotak Mahindra Bank सहित कई बैंकों में खुलवाया गया था। खातों में करोड़ों रुपये के ट्रांजेक्शन होने की जानकारी मिली है।
बालोद से बस्तर तक फैला था नेटवर्क
पुलिस के अनुसार आरोपी बालोद, गुण्डरदेही, दुर्ग, जगदलपुर और अन्य क्षेत्रों में संगठित तरीके से बैंक खाते खुलवा रहे थे। वर्तमान में मास्टरमाइंड मनोज कुमार भुतड़ा बालोद जिले के ग्राम तर्राभाठा में रह रहा था।
बैंक होल्ड हटवाकर खुद निकालता था रकम
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी बड़े ट्रांजेक्शन वाले खातों को बैंक में होल्ड करवाकर बाद में बैंक अधिकारियों से संपर्क कर होल्ड हटवाता था और रकम का आहरण कर लेता था। आरोपी की बैंकिंग नेटवर्क में अच्छी पकड़ बताई जा रही है।
O
गाजियाबाद, सूरत और रायपुर पुलिस को भी तलाश
आरोपी की तलाश गाजियाबाद, सूरत, रायपुर और जगदलपुर की पुलिस भी कर रही थी।
इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी :
1. मनोज कुमार भुतड़ा, उम्र 33 वर्ष
2. केवल सेठिया, उम्र 26 वर्ष
3. सत्यनारायण सेठिया, उम्र 26 वर्षशामिल हैं।
पासबुक, एटीएम और आधार कार्ड बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11 पासबुक, 7 एटीएम कार्ड, 3 फिनो पेमेंट किट, 3 आधार कार्ड और 1 पैन कार्ड बरामद किया है।
इन धाराओं के तहत मामला दर्ज
सुपेला थाना में अपराध क्रमांक 718/2026 के तहत धारा 317(2) और 318 (4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों को रवाना कर चुकी है।
