Sunday, October 11, 2026

सेग्रिगेशन प्लांट के विरोध में दुर्ग निगम का घेराव

चुनाव बहिस्कार की भी दी चेतावनी

दुर्ग : न्यूज़ 36 : नगर पालिक निगम दुर्ग के ग्राम पोटियाकला में बनने जा रहे सेग्रिगेशन प्लांट का विरोध शुरू हो गया है। गुरुवार को बड़ी संख्या में वार्ड के लोग निगम कार्यालय पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों का आरोप है कि सेग्रिगेशन प्लांट बनने के बाद पूरे शहर का कचरा वहीं डंप होगा जिससे गंदगी व बीमारियां फैलेंगी। विरोध प्रदर्शन के दौरान दुर्ग शहर के पूर्व विधायक अरुण वोरा भी मौजूद रहे। मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग निगम क्षेत्र के पोटियाकला वार्ड में सेग्रीगेशन प्लांट का काम शुरू हुआ है। यहां पर दुर्ग शहर के कचरे को रीसाइकिल किया जाएगा। प्लांट लगाने का निर्णय लेने के बाद से ही वार्ड के लोग इसका विरोध कर रहे हैं। इसे लेकर वार्ड के लोगों ने कलेक्टर जनदर्शन में भी आवेदन दिया। इसके बाद भी प्लांट का काम बंद नहीं हुआ। इसी के विरोध में गुरुवार को बड़ी संख्या में वार्ड के लोग निगम पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया।

विरोध दर्ज कराने पहुंचे लोगों का कहना है कि इस प्लांट के लगने के बाद शहरभर की गंदगी को वहीं डंप किया जाएगा। इससे लोगों को सांस लेने में समस्या होगी। गंदगी के साथ बीमारियां भी फैलेंगी। वार्ड वासियों का कहना है कि इसके पहले भी चार बार ज्ञापन देकर सूचना दी गई थी, उसके बाद भी जिला प्रशासन सेग्रीगेशन प्लांट पोटियाकला में लगाना चाहता है। लोगों ने कहा कि यदि निगम व जिला प्रशासन अपनी जिद में अड़ा रहा तो वार्ड में इस बार होने वाले निकाय चुनाव का बहिस्कार किया जाएगा।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news