Sunday, March 22, 2026

मुस्लिम युवाओं से नवरात्र उत्सव के दौरान गरबा जैसे धार्मिक आयोजनों में भाग न लेने की अपील

रायपुर : न्यूज़ 36 : छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने मुस्लिम युवाओं से नवरात्र उत्सव के दौरान गरबा जैसे धार्मिक आयोजनों में भाग न लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि गरबा देवी दुर्गा की आराधना के लिए किया जाने वाला भक्तिपूर्ण लोकनृत्य है। डॉ. सलीम राज ने यह भी कहा कि अगर कोई मुस्लिम भाई-बहन चाहें तो समिति से अनुमति लेकर भाग ले सकते हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने मुस्लिम युवाओं से नौ दिवसीय नवरात्र उत्सव के दौरान गरबा सहित धार्मिक आयोजनों में भाग न लेने की अपील की है। उन्होंने राज्य में शांति एवं सद्भाव बनाए रखने में मदद करने का आग्रह भी किया है।

बोर्ड के अध्यक्ष का कहना है, अगर कोई मुस्लिम भाई या बहन ऐसे आयोजन में वेशभूषा और परंपरा का सम्मान करते हुए और आयोजन समिति की अनुमति लेकर भाग लेना चाहता है, तो कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

वक्फ बोर्ड ने क्या कहा : डॉ. सलीम राज ने एक बयान में कहा, “नवरात्र हिंदू समाज का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसमें माता जगदंबा की आराधना की जाती है। करोड़ों श्रद्धालु आस्था के साथ गरबा एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हैं। उन्होंने आगे कहा गरबा कोई साधारण नृत्य कार्यक्रम नहीं है। यह देवी दुर्गा की आराधना के लिए किया जाने वाला भक्तिपूर्ण लोकनृत्य है, जो जीवन के चक्र और देवी की असीम शक्ति का प्रतीक है। यदि मुस्लिम समाज मूर्ति पूजा में आस्था नहीं रखता है, तो उन्हें गरबा जैसे धार्मिक आयोजनों से दूर रहना चाहिए।

अनुमति लेकर ही जाएं : डॉ.सलीम राज

डॉ. सलीम राज ने स्पष्ट किया कि यदि कोई मुस्लिम भाई-बहन वेशभूषा और परंपरा का सम्मान करते हुए समिति से अनुमति लेकर भाग लेना चाहते हैं, तो इसमें किसी को आपत्ति नहीं होगी लेकिन गलत नीयत से गरबा स्थलों में प्रवेश कर उपद्रव करने का प्रयास हिंदू समाज की भावनाओं को आहत करता है, जिससे सामाजिक सौहार्द को ठेस पहुंच सकती है।

डॉ. सलीम राज के अनुसार, “इस्लाम शांति का प्रतीक है और हमें हर हाल में प्रदेश की अमन-चैन व भाईचारे को प्राथमिकता देनी चाहिए।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news