Wednesday, June 3, 2026

ऑनलाइन जुआ खिलाने के मामले में क्रांति सेना का जिला उपाध्यक्ष गिरफ्तार

कैम्प-2 में ऑनलाइन सट्टा संचालन के आरोप में पहले दो आरोपी पकड़े गए थे, पूछताछ में सामने आया नाम

भिलाई : न्यूज़ 36 : थाना छावनी पुलिस ने ऑनलाइन जुआ एवं सट्टा संचालन के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी चेतन चंदेल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी का नाम पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान सामने आया था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 31 मई 2026 को सूचना प्राप्त हुई थी कि कैंप-2 भिलाई स्थित कसाई मोहल्ला नहर किनारे कुएं के पास खुले स्थान पर ऑनलाइन माध्यम से रुपए-पैसों का दांव लगाकर जुआ खिलाया जा रहा है। सूचना पर छावनी पुलिस ने मौके पर दबिश दी और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।पकड़े गए आरोपियों की पहचान आतिश गौर (30 वर्ष) निवासी सर्कुलर मार्केट, श्रीराम डेयरी के पास कैंप-2 तथा नियाज अहमद (40 वर्ष) निवासी प्रकाश आटा चक्की के पास कैंप-2 भिलाई के रुप में हुई। आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन भी बरामद किए गए थे।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) एवं बीएनएस की धारा 112 के तहत अपराध क्रमांक 365/2026 दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया था।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चेतन चंदेल का नाम बताया। इसके बाद पुलिस ने बैकुंठ धाम, राष्ट्रीय विद्यालय के पास कैंप-2 भिलाई निवासी 35 वर्षीय चेतन चंदेल को तलाश कर गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में अपराध से जुड़ी जानकारी स्वीकार की, जिसके बाद उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार चेतन चंदेल के खिलाफ पूर्व में जुआ, सट्टा, मारपीट और छेड़‌छाड़ से संबंधित लगभग नौ मामलों में कार्रवाई हो चुकी है। इसके अलावा वह जिला बालोद के दो बलवा प्रकरणों में भी संलिप्त रह चुका है।
इस कार्रवाई में थाना छावनी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस द्वारा मामले की आगे जांच की जा रही है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news