Tuesday, July 28, 2026

धोबी समाज चुनाव: योगेश्वर निर्मलकर अध्यक्ष, भरत महासचिव और चिमन निर्मलकर कोषाध्यक्ष निर्वाचित

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई-3 परिक्षेत्र, दुर्ग राज अंतर्गत धोबी समाज का चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं लोकतांत्रिक माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव में समाज के 177 मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक मतदान कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के लिए योगेश्वर निर्मलकर और भागीरथी निर्मलकर के बीच सीधा मुकाबला हुआ। मतगणना में योगेश्वर निर्मलकर को 93 तथा भागीरथी निर्मलकर को 70 मत प्राप्त हुए। योगेश्वर निर्मलकर ने 23 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर अध्यक्ष पद पर कब्जा किया।

महासचिव पद के लिए भरत लाल और धनेश निर्मलकर आमने-सामने थे। भारत लाल को 89 मत मिले और उन्होंने 20 मतों के अंतर से विजय हासिल की। वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए चिमन निर्मलकर और रूपेश निर्मलकर के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें चिमन निर्मलकर को 97 मत प्राप्त हुए और उन्होंने 31 मतों से जीत दर्ज की।

यह चुनाव प्रदेश अध्यक्ष मनोज निर्मलकर के निर्देशानुसार तथा जिला अध्यक्ष विष्णु निर्मलकर के मार्गदर्शन में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत संपन्न कराया गया। चुनाव अधिकारी अधिवक्ता खिलावन निर्मलकर ने पूरी निर्वाचन प्रक्रिया का सफल संचालन किया। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में दुर्ग राज के अध्यक्ष जीवन निर्मलकर, पोटिया परिक्षेत्र अध्यक्ष जगदीश्वर निर्मलकर, दानी निर्मलकर तथा दुर्ग राज सलाहकार अग्रहित निर्मलकर, प्रदीप निर्मलकर व ओमन निर्मलकर का विशेष सहयोग रहा।
मतदान और मतगणना के दौरान अनुशासन, पारदर्शिता एवं भाईचारे का माहौल देखने को मिला। समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने चुनाव को सफल बनाया। चुनाव संपन्न होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गईं तथा समाज की एकता और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया गया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news