सेक्टर-9 से होगी शुरुआत, 5 अगस्त को रायपुर में होगा समापन
भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी शहर की ओर से कल 2 अगस्त से 5 अगस्त 2026 तक चार दिवसीय ‘भिलाई बचाओ पदयात्रा’ निकाली जाएगी। पदयात्रा का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर करेंगे। यात्रा का शुभारंभ 2 अगस्त (रविवार) सुबह 8 बजे सेक्टर-9 स्थित श्री हनुमान मंदिर से होगा, जबकि समापन 5 अगस्त को रायपुर स्थित लोकभवन (राजभवन) में किया जाएगा।
अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने बताया कि पदयात्रा में प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी रहेगी। कांग्रेस का कहना है कि यह पदयात्रा भिलाई से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों और स्थानीय समस्याओं को लेकर निकाली जा रही है।
चार दिन का रूट प्लान
पहला दिन (2 अगस्त) : सेक्टर-9 हनुमान मंदिर से यात्रा शुरु होकर सेक्टर-9, पंथी चौक, दुर्गा मंदिर, रुआबांधा, रिसाली, मरोदा, सेक्टर-6, सुपेला, रामनगर होते हुए मगधेली भवन पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम होगा।
दूसरा दिन (3 अगस्त) : मगधेली भवन से यात्रा पोतुलु रामलू चौक, सुपाभाठा चौक, नेहरू चौक, गांधी चौक, लिंक रोड, फल मंडी, जी-रोड, पावर हाउस, नंदिनी रोड, केनाल रोड, श्री परशुराम चौक, शिव मंदिर, गुरुद्वारा रोड, श्रीराम चौक, सुपाभाठा मार्केट, मस्जिद और अग्रसेन रोड होते हुए डबरापारा पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम किया जाएगा।
तीसरा दिन (4 अगस्त) : डबरापारा से यात्रा चरोदा, साईं बाबा मंदिर, कुम्हारी होते हुए टाटीबंध चौक पहुंचेगी। यहां रात्रि विश्राम होगा।
चौथा दिन (5 अगस्त) : टाटीबंध चौक से यात्रा एमएस रोड, रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, जयस्तंभ चौक और घड़ी चौक होते हुए लोकभवन (राजभवन), रायपुर पहुंचेगी, जहां पदयात्रा का समापन होगा।
कांग्रेस ने पदयात्रा में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
