Wednesday, November 11, 2026

आयुक्त ने संजय नगर, बैकुंठ धाम एवं बटालियन ग्राउंड का किया निरीक्षण

भिलाई : न्यूज़ 36 : नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरुचि सिंह ने संजय नगर ग्राउंड, बैकुंठ धाम एवं बटालियन ग्राउंड का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दोनों स्थलों की वर्तमान स्थिति का अवलोकन किया तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली।

आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को स्थलों की साफ-सफाई, रखरखाव एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों का बेहतर रखरखाव निगम की प्राथमिकता है। इस दिशा में अधिकारी नियमित निगरानी रखते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त कुलदीप गुप्ता, कार्यपालन अभियंता संजय वर्मा, अरविन्द शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, उप अभियंता आशीष भारती एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना उपस्थित रहे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news