Wednesday, November 11, 2026

सुपेला चौक में बस स्टैंड व ऑटो स्टॉप की मांग को लेकर SSP को ज्ञापन

भिलाई : न्यूज़ 36 : जनहित संघर्ष समिति के संरक्षक  कन्हैया सोनी  के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  विजय अग्रवाल ज को ज्ञापन सौंपकर सुपेला चौक में बस स्टैंड एवं ऑटो स्टैंड बनाने की मांग की ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  ने ज्ञापन पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सुबह स्थल का मुआयना करवा कर आगे की कार्य योजना तैयार करने का आश्वासन दिया ।
संयोजक  शारदा गुप्ता ने बताया कि सुपेला चौक में रायपुर की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए व्यवस्थित बस स्टैंड एवं ऑटो स्टॉप बनाया जाए । सुपेला चौक भिलाई का सबसे व्यस्त चौक है ।

Oplus_16908288

रायपुर की ओर जाने के लिए कोई निर्धारित स्टॉप नहीं होने से यात्रियों को भारी परेशानी होती है । बसें और ऑटो बेतरतीब खड़े होने से आए दिन जाम और दुर्घटना की स्थिति बनती है ।यदि व्यवस्थित बस स्टैंड और ऑटो स्टॉप बना दिया जाए तो यात्रियों को सुविधा होगी और ट्रैफिक व्यवस्था भी सुधरेगी ।

इस अवसर पर कन्हैया सोनी, शारदा गुप्ता, निशु पांडे, सुभाष शर्मा, सुनील मौर्य, विनोद उपाध्याय सहित प्रमुख साथीगण उपस्थित रहे ।

 

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news