कोल घोटाला मामला
बिलासपुर : न्यूज़ 36 : हाईकोर्ट ने निलंबित आईएएस रानू साहू की जमानत याचिका खारिज कर दी है। बीते 7 जनवरी को मामले की सुनवाई के बाद जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास की सिंगल बेंच में हुई थी, जिसके बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा था। वहीं इस मामले में आज आदेश जारी किया गया है। निलंबित IAS रानू साहू ED ने कोल घोटाला मामले में 22 जुलाई 2023 को किया गिरफ्तार था।कोल घोटाला मामले में साल 2022 में आयकर विभाग ने सबसे पहले रानू साहू के शासकीय निवास, घर, दफ्तर में छापा मारा था। जिसके बाद ईडी ने इस मामले में रानू के घर छापा मारते हुए लंबे समय से पूछताछ की गई।
आप की राय
[yop_poll id="1"]
