कलेक्टर, एसएसपी ने किया चिन्हांकित स्थलों का निरीक्षण
भिलाई : न्यूज़ 36 : दुर्ग भिलाई में आगामी दिनों में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आगमन एवं प्रस्तावित कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए आज कलेक्टर अभिजीत सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम चिन्हांकित स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिये। कलेक्टर एवं एसएसपी ने नगर निगम रिसाली क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 18 दुर्गा चौक सभा स्थल, नगर निगम भिलाई के अंतर्गत आईआईटी मैदान तथा नगर निगम भिलाई-3 चरोदा अंतर्गत न्यायालयीन परिसर मैदान में मुख्यमंत्री की सभा की तैयारी का जायजा लिये। उन्होंने यहां मंच, ग्रीन हाउस, बैठक व्यवस्था, वाहन पार्किंग, प्रवेश द्वार तथा विभागीय स्टॉल आदि के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर एडीएम श्री विरेन्द्र सिंह, नगर निगम भिलाई की आयुक्त सुश्री सुरूचि सिंह, नगर निगम भिलाई चरोदा के आयुक्त एस.के. सुन्दरानी, एसडीएम सोनाल डेविड, प्रफुल्ल कुमार गुप्ता एवं प्रकाश चन्द्र सोनी, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री ए.के. भट्टाचार्य, जिला परिवहन अधिकारी मृत्युंजय पटेल, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ए.के. गौतम एवं संबंधित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
