Thursday, August 20, 2026

छत्तीसगढ़ ज़कात फाउंडेशन स्कॉलरशिप और सम्मान समारोह कल

भिलाई : न्यूज़ 36 : छत्तीसगढ़ ज़कात फाउंडेशन मिशन तालीम का 12वां एज़ाज़ी प्रोग्राम भिलाई-दुर्ग के लिए शनिवार 22 अगस्त को अपराह्न 3 बजे से जामा मस्जिद, सेक्टर-6 के कम्युनिटी हॉल में रखा गया है। इस दौरान फाउंडेशन की ओर से स्कूली बच्चों को स्कॉलरशिप दी जाएगी और विभिन्न परीक्षाओं में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले स्टूडेंट को सम्मानित किया जाएगा।

जकात फाउंडेशन के इस ख़ास मौक़े पर मेहमान-ए-ख़ुसूसी डॉ. इरफ़ानुर रहीम ख़ान कैम्प कमांडेंट बालोद, असद ख़ान एडिशनल एस.पी. एवं ओ.एस.डी. (सुरक्षा) विधानसभा अध्यक्ष, डॉ. मोहम्मद अनवर अंसारी साहब असिस्टेंट सी.एम.ओ. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर, बी.एस.पी., सेक्टर-9. डॉ. एजाज़ुद्दीन रजिस्ट्रार एवं एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर (आर एंड डी) रुंगटा इंटरनेशनल स्किल्स यूनिवर्सिटी और रिज़वान ख़ान असिस्टेंट जनरल मैनेजर भिलाई स्टील प्लांट होंगे। छत्तीसगढ़ ज़कात फाउंडेशन, रायपुर मिशन तालीम ने इस मौके पर शिरकत की गुजारिश की है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news