Tuesday, August 18, 2026

लंबित डीए का भुगतान और दीपावली के पहले बोनस मांगा शासकीय कर्मियों ने

भिलाई : न्यूज़ 36 : छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने प्रदेश में अधिकारी-कर्मचारियों के लंबित डी ए की बकाया किश्त का भुगतान करने और दीपावली के पहले सभी तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को बोनस देने की मांग की है। संघ के प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने बताया कि पूर्व में राज्य कर्मचारियों को भी बोनस देने का प्रावधान था। भिलाई-दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर सहित प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र होने के विभिन्न संयंत्रों में बोनस दिए जाने से छत्तीसगढ़ के सम्पूर्ण बाजारों मे मूल्यों में वृद्धि होती है। इससे शासकीय क्षेत्र कार्यरत कर्मचारियों को दोहरी महंगाई को झेलनी पड़ती है। औद्योगिक क्षेत्र मे कार्यरत कर्मचारियों को बोनस मिलने से त्योहारों का घरेलू बजट नियंत्रित हो जाता है जबकि सरकारी कर्मचारियों को इसके लिए लोन, कर्ज ओर एडवांस राशि का सहारा लेना पड़ता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री ओ पी चौधरी सहित मुख्य सचिव इस बार बोनस देने का निर्णय करते हैं तो यह एक ऐतिहासिक निर्णय होगा। यह तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए सौगात होगी और इससे प्रदेश में नया अध्याय शुरू होगा। उक्ताशय की मांग करने वालों को छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के संरक्षक व सलाहकार ओ पी शर्मा, प्रांत अध्यक्ष अनिल पांडेय, महामंत्री गण सैयद असलम, एस पी देवांगन,पी सी जेम्स, उप प्रांताध्यक्ष प्रमेश हर्ष, बी के शुक्ला, तूफान अली, संभागीय अध्यक्ष अजय नायक, सत्येंद्र गुप्ता, जाकिर हुसैन,एम पंड्या, लाभेश पगारे, मिर्ज़ा इरफान खान, आर विश्वास, सबीना मंसूरी, इंद्रसेन विश्वकर्मा धनेश प्रताप सिंह, महेंद्र सिंह, दुर्गेश त्रिपाठी,चंद्रहास नाग, सालिक राम नौरंगे , धनेश्वरी, संजय नारंग , एल धनकर , बी एल वर्मा, जी मोहन राव, रीना, शकील खान, लक्ष्मीकांत धोटे, भूपेश उपाध्याय, रोशन सिंह, शिवेन्द्र दानी, सरोज सिंह, सुशीला सिंह, मंजू राय, सरस्वती चंद्राकर और लक्ष्मी चंद सहित समस्त पदाधिकारी व सदस्य शामिल हैं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news