Saturday, July 27, 2024

छग विधानसभा चुनाव : कांग्रेस की पहली सूची में 33 फीसदी उम्मीदवारों के नामों के घोषित होने की जता रहे संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव-2023 को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच ही मुख्य मुकाबला होने के आसार नजर आ रहे हैं। आप दम खम के साथ मैदान में उतरती है तो तीसरा विकल्प हो सकता है। इस बीच अब उम्मीदवारों की घोषणा पर सबकी निगाहें टिकी हुई है। ज्यों-ज्यों निर्वाचन के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने की तिथि नजदीक आ रही है। त्यों-त्यों दोनों ही पार्टियों में संभावित उम्मीदवारों की धड़कनें अपनी टिकट को लेकर बढ़ती जा रही है। राजनीतिक चर्चाओ का बाजार गर्माने लगा है।

बीते 17 अगस्त को भाजपा ने 21 उम्मीदवार की घोषणा कर सबको चौंका दिया। वहीं, पहले उम्मीदवार घोषित करने में बाजी मारकर उन सीटों पर दांव खेला है, जहां कथित तौर पर भाजपा का ग्राफ अन्य क्षेत्रों की तुलना में नीचे है। इस बीच कांग्रेस सूत्रों के बीच से छनकर खबर आ रही है कि पहली सूची में करीब 30 नामों की घोषणा हो सकती है। इनमें वे सीटें शामिल हैं, जहां उम्मीदवार अलग अलग कारणों से लगभग तय हैं।

मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्री मंडल के सदस्यों की टिकट लगभग तय मानी जा रही है। पहली सूची में ज्यादातर दिग्गज नेताओ के नाम शामिल हो सकते हैं। अटकलों के बीच में सोशल मीडिया नेटवर्क पर यह खबर तेजी से फैल रही है कि 30 उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लग गई है। औपचारिक रूप से घोषित किया जाना शेष है।

इनमें से अधिकांश वर्तमान में कद्दावर विधायक हैं। जिन नामों पर मुहर लगने की अटकलें लगाई जा रही है उनमें भूपेश बघेल पाटन, टीएस सिंहदेव अंबिकापुर, संतराम नेताम केशकाल, अरुण वोरा दुर्ग शहर, ताम्रध्वज साहू दुर्ग ग्रामीण, रविंद्र चौबे साजा, अमितेश शुक्ला राजिम, धनेंद्र साहू अभनपुर, मोहम्मद अकबर कवर्धा, विकास उपाध्याय रायपुर पश्चिम, शिव डहरिया आरंग, गुलाब कमरो भरतपुर सोनहट, अमरजीत भगत सीतापुर, दलेश्वर साहू डोंगरगांव, गुरु रुद्रकुमार नवागढ़, द्वारिकाधीश यादव खल्लारी, कवासी लखमा कोंटा, आशीष छाबड़ा बेमेतरा, उमेश पटेल खरसिया, मोहन मरकाम कोंडागांव, विक्रम मंडावी बीजापुर, उत्तरी जांगड़े सारंगढ़, जयसिंह अग्रवाल कोरबा, लखेश्वर बघेल बस्तर, अनिला भेड़िया डौंडीलोहारा, रामपुकार सिंह पत्थलगांव, चरणदास महंत सक्ती, लालजीत राठिया धर्मजयगढ़, पुरषोत्तम कंवर कटघोरा और शैलेश पांडे बिलासपुर शामिल हैं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news