दुर्ग : न्यूज़ 36 : एस.आर. हॉस्पिटल एण्ड पैरामेडिकल कॉलेज चिखली दुर्ग में टेक्नीशियन कोर्से के उत्तीर्ण विद्यार्थीओं को सर्टीफिकेट प्रदान किया गया। विद्यार्थियों ने सफलतापूर्वक अपने कोर्स को पूर्ण कर लिया है। विद्यार्थियों को शनिवार को एस. आर. हॉस्पिटल एण्ड पैरामेडिकल कॉलेज के चेयरमैन संजय तिवारी के द्वारा सर्टीफिकेट प्रदान गया है।
आपको बता दें कि यह पैरामेडिकल टेक्रीशियन कोंस एक वर्षीय सर्टिफिकेट कोर्स है। संस्थान को छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल काउंसिल से मान्यता प्राप्त है। परीक्षा उत्तींण करने के पश्चात विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन छग पैरामेडिकल काउंसिल में होता है। रजिस्ट्रेशन पश्चात विद्यार्थी सरकारी नौकरी एवं किसी भी प्राइवेट संस्थान में नियमानुसार नौकरी के लिए आवेदन कर सकते है।
प्रमाण पत्र वितरण के मौके पर जब मीडिया ने स्टूडेंटस से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि एस.आर हॉस्पिटल एण्ड पैरामेडिकल कॉलेज में एक साल का सर्टिफिकेट कोर्स किया है। एस आर के फ्रेंडली व पारिवारिक माहौल के बीच उन्होंने कोर्स कम्पलीट किया है। इस कोर्स को पूरा करने के बाद उनके भीतर आत्मविश्वास बढ़ गया है। अब वे सरकारी नौकरी या किसी भी प्राइवेट संस्थान में नौकरी के लिए आवेदन कर सकते है। एस.आर. हॉस्पिटल एण्ड पैरामेडिकल कॉलेज के पारिवारिक माहौल के बीच एक वर्ष कब गुजरा पता ही नहीं चला। हम यहां के समस्त टीचर व स्टाफ का धन्यवाद करते है।
साथ ही अपने रिश्तेदारों व मित्रों को भी एस आर पैरामेडिकल कॉलेज से पैरामेडिकल टेक्नीशियन कोर्स करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। इस अवसर पर एस.आर. हॉस्पिटल एण्ड पैरामेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर अजय तिवारी, प्रिंसिपल विजय गवान्डे, अरविन्द खैरवार व संजय गुप्ता व विनिता व नेहा ठाकूर सीमा शर्मा रेश्मा साहू व प्रशांत देवांगन यमुना पटेल, जाकीर हुसैन, प्रियेश मिश्रा, रुपा चेलक व अन्य स्टाफ ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामनाओं के साथ बधाई दी।
