Monday, January 20, 2025

CAF जवान ने पी फिनाइल गम्भीर हालात में अस्पताल में भर्ती

कम्पनी कमांडर की प्रताड़ना से था परेशान

सुकमा : न्यूज़ 36 : जिले में एक सीएएफ के जवान ने देर शाम को फिनाइल पीकर आत्महत्या की कोशिश की। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक, कंपनी कमांडर के द्वारा प्रताड़ना का आरोप जवान ने लगाया है। घटना की जानकारी लगते ही जवान को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। वही घटना की जानकारी लगते ही आला अधिकारियों की टीम मौके पंहुच गई, साथ ही जवान की हालत के बारे में डॉक्टरों से चर्चा किया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि 18 वी वाहिनी छत्तीसगढ़ बल कैम्प पुलिस लाइन सुकमा में पदस्थ जवान टिकेश्वर साहू 40 वर्ष ने रविवार की शाम को पुलिस लाइन में ही फिनाइल का सेवन कर लिया। जवान के द्वारा फिनाइए सेवन करने की जानकारी लगते ही उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news