Tuesday, April 7, 2026

रिसाली निगम की बजट बैठक आज, हंगामे की आशंका

भिलाई : न्यूज़ 36 : रिसाली नगर पालिक निगम की बहुप्रतीक्षित बजट बैठक आज सात अप्रैल को होगी।सामान्य सभा का यह विशेष सम्मेलन निगम के वित्त वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित बजट को लेकर बुलाया गया है, लेकिन इससे पहले ही निगम राजनीति गरमा चुकी है। निगम में बीते 15 दिनों में लगातार हुए घटनाक्रम को देखते हुए हंगामे के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। इधर, सत्ता पक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपा पार्षदों ने रणनीति भी बनाई है। उल्लेखनीय है कि नए वित्त वर्ष में निगम क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए प्रस्तावित बजट को लेकर बैठक समय पर नहीं बुलाए जाने को लेकर विपक्षी भाजपा पार्षदों में आक्रोश है। इसी नाराजगी के चलते बीते सोमवार को भाजपा पार्षदों ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया था। पार्षदों ने महापौर शशि सिन्हा और सभापति केशव बंछोर की तस्वीर भैंस के गले में लटकाकर उसके सामने प्रतीकात्मक रूप से बीन बजाई थी। उनका आरोप था कि बजट किसी भी नगर निकाय के विकास का आधार होता है, लेकिन अब तक इसे लेकर कोई गंभीर तैयारी नहीं की गई। आयुक्त द्वारा प्रस्तावित बजट पहले ही महापौर परिषद को भेजा जा चुका था। यह भी गौरतलब हो कि निगम में पिछले कुछ समय से लगातार विवाद की स्थिति बनी हुई है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news