Monday, September 28, 2026

सुरक्षा के प्रति BSP के शीर्ष प्रबंधन का सख्त रुख, 2 GM सस्पेंड, दो अफसर को चेतावनी

असुरक्षित कार्यप्रणालियों पर निर्णायक कार्रवाई

भिलाई : न्यूज़ 36 : सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र में विगत दिनों कार्यस्थल पर हुई मृत्यु तथा कर्मियों की चोटिल होने जैसी गंभीर दुर्घटनाओं को संज्ञान में लेते हुए संयंत्र के शीर्ष प्रबंधन ने सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपनी प्रतिबद्धता को दृढ़ता से दोहराया है। प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि असुरक्षित कार्य एवं असुरक्षित कार्यप्रणाली के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पहले की तरह आगे भी कड़ाई से लागू रहेगी।

Oplus_16908288

इसी संदर्भ में दुर्घटना-जनित परिस्थितियों और सुरक्षा संबंधी चूक की गंभीरता को देखते हुए कठोर प्रशासनिक कदम उठाए गए है। जिसके अंतर्गत सिंटर प्लांट-3 के एक महाप्रबंधक तथा उर्जा प्रबंधन विभाग के एक महाप्रबंधक को निलबित कर दिया गया है। वहीं उर्जा प्रबंधन विभाग के दो कार्यपालकों को चेतावनी पत्र जारी किए गए हैं तथा प्लेट मिल के दो महाप्रबंधकगणों को एडवाइजरी पत्र प्रदान किए गए हैं।सभी घटनाओं का मूल कारण विश्लेषण किया गया है, ताकि प्रत्येक पहलू का तथ्यपरक मूल्यांकन हो सके। साथ ही, भविष्य में ऐसी घटनाएँ पुनः न हों, इसके लिए आवश्यक सुधारात्मक और निवारक उपायों की रुपरेखा तैयार कर संबंधित विभागों को कड़ाई से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

Oplus_16908288

संयंत्र प्रबंधन ने यह स्पष्ट किया है कि सुरक्षा संस्कृति को मजबूत बनाना प्रत्येक स्तर पर सामूहिक उत्तरदायित्व है, और किसी भी प्रकार की लापरवाही या असुरक्षित व्यवहार को किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news