Monday, April 13, 2026

वैशाली नगर मंडल के वार्ड 20 में जनसंपर्क और संवाद का हुआ आयोजन

भाजपा का ‘वार्ड चलो’ अभियान

​भिलाई : न्यूज़ 36 : भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर पार्टी के प्रदेश नेतृत्व व जिला भिलाई के निर्देशानुसार गाँव चलो/वार्ड चलो अभियान का आयोजन किया गया। इसी क्रम में वैशाली नगर मंडल के शक्ति केंद्र क्रमांक 17, वार्ड 20 में सघन जनसंपर्क कार्यक्रम संपन्न हुआ। मंडल अध्यक्ष शशि भगत के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन उपस्थित रहे। विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड का भ्रमण किया और केंद्र व राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया।

विधायक ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रिकेश सेन ने कहा कि भाजपा का यह अभियान केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि जनता से सीधा संवाद स्थापित करने का माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र सरकार की उपलब्धियों को हर घर तक पहुँचाएं और आमजन की समस्याओं के निराकरण में तत्परता दिखाएं।

इस अभियान में संगठन की मजबूती और सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु जिला व मंडल स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रमुख रूप से जिला कोषाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, जिला मंत्री पारस जंघेल, पार्षद प्रदीप सेन, स्मृति दौड़के, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष सिंह, प्रदेश झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ कोषाध्यक्ष नागेंद्र सिंह, मंडल महामंत्री मोतीलाल श्रीवास्तव, अंकुर शर्मा, युवा मोर्चा जिला महामंत्री विनय सेन, उपाध्यक्ष शैलेंद्र सक्सेना, संजय साहू, मंत्री नैन टंडन, सह मीडिया प्रभारी जितेश भोंगाड़े, परमजीत सिंग, पी किशोर कुमार, मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष कमलावती चौहान, अनुराधा यदु, शक्ति केंद्र प्रभारी प्रदीप गुप्ता, जिला अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष राजा गिल सहित बड़ी संख्या में मंडल कार्यसमिति सदस्य, कार्यकर्ता और स्थानीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news