Thursday, July 16, 2026

BJCL कर्मचारी ने की आत्महत्या, आर्थिक तंगी व वेतन बकाया को बताया जा रहा कारण

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई जेपी सीमेंट लिमिटेड (BJCL) में कार्यरत 35 वर्षीय सुपरवाइजर पुष्पेंद्र परमार की बुधवार को घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। घटना भिलाई के राधिका नगर स्थित उनके निवास की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

मूल रुप से मध्यप्रदेश के सतना निवासी पुष्पेंद्र परमार वर्तमान में राधिका नगर, भिलाई में परिवार के साथ रह रहे थे। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से आर्थिक संकट से जूझ रहे थे। कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी में कई वर्षों से वेतन का भुगतान नहीं हुआ, वहीं काम भी बंद होने से उनकी आर्थिक स्थिति लगातार खराब होती चली गई।

पुष्पेंद्र परमार अपने पीछे वृद्ध माता-पिता, पत्नी और छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर से BJCL कर्मचारियों और स्थानीय क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

कर्मचारियों ने उठाए सवाल

BJCL कर्मचारी प्रतिनिधियों का कहना है कि कंपनी की लंबी दिवाला प्रक्रिया (CIRP), बकाया वेतन और भविष्य को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण कर्मचारी एवं उनके परिवार लंबे समय से आर्थिक और मानसिक दबाव में हैं। उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जांच में किसी की जिम्मेदारी सामने आती है तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।

सरकार से हस्तक्षेप की मांग

कर्मचारी प्रतिनिधियों ने केंद्र और राज्य सरकार, समाधान पेशेवर (IRP/RP), समिति ऑफ क्रेडिटर्स (CoC) तथा संबंधित पक्षों से कर्मचारियों के लंबित वेतन और अन्य वैधानिक देयों का शीघ्र समाधान कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में भी ऐसे दुखद हादसे हो सकते हैं।
BJCL कर्मचारी परिवार ने दिवंगत पुष्पेंद्र परमार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

पुलिस कर रही है जांच

सुपेला पुलिस के मुताबिक घटना आज सुबह तीन से चार बजे की बताई गई है। मृतक पुष्पेंद्र कुमार जेपी सीमेंट में कार्यरत था जो कंपनी पिछले 5 साल से बंद हो चुकी है। प्रतिदिन सुबह एवं शाम को उपस्थिति दर्ज करने जाता था। फिलहाल ब्लिंकिट कंपनी में कार्यरत था। क्रेडिट कार्ड का कर्ज भी होने की बात सामने आई है। घटनास्थल से कोई सुसाइडल नोट नहीं मिला है सुपेला पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news