Friday, August 21, 2026

दुर्ग में ED की बड़ी कार्रवाई, दो रियल एस्टेट कारोबारियों से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी

दुर्ग : न्यूज़ 36 : दुर्ग-भिलाई में गुरुवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक ED की टीम ने रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े सजल जैन और विश्वास गुप्ता के ठिकानों पर पहुंचकर जांच शुरू की है। दोनों कारोबारियों के ठिकानों को कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के यहां हुई ED की कार्रवाई से जोड़कर देखा जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, दुर्ग के गांधी चौक स्थित जय आनंद परिसर, जैन गली, डॉक्टर ताम्रकार के समीप सजल जैन से जुड़े परिसर समेत कुछ अन्य ठिकानों पर ED की टीम पहुंची है। यहां जांच एजेंसी द्वारा दस्तावेजों और कारोबारी लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच किए जाने की जानकारी है।

बताया जा रहा है कि कार्रवाई सजल जैन और विश्वास गुप्ता से जुड़े कार्यालय एवं आवासीय परिसरों पर केंद्रित है। सजल जैन का संबंध रिद्धि-सिद्धि बिल्डर्स से बताया जा रहा है, जबकि विश्वास गुप्ता भी इस बिल्डर समूह से जुड़े पार्टनर रहे हैं।

Oplus_16908288

शनिचरी बाजार स्थित श्रीराम हार्डवेयर में भी कार्रवाई

इसके अलावा दुर्ग के शनिचरी बाजार स्थित श्रीराम हार्डवेयर में भी रियल एस्टेट कारोबारी विश्वास गुप्ता से जुड़े ठिकाने पर ED की टीम द्वारा कार्रवाई किए जाने की जानकारी सामने आई है। सुबह से ही जांच एजेंसी की टीम अलग-अलग परिसरों में दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड को खंगाल रही है।
फिलहाल ED की इस कार्रवाई को लेकर एजेंसी की ओर से आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। यह कार्रवाई किस मामले में और किन दस्तावेजों अथवा वित्तीय लेन-देन की जांच के लिए की जा रही है, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल से जुड़े परिसरों में चल रही ED की जांच से संबंधित हो सकती है। हालांकि, इस संबंध की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

ED की जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई में सामने आए दस्तावेजों, वित्तीय लेन-देन और आगे की कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। दुर्ग में सुबह से जारी इस कार्रवाई पर लोगों और राजनीतिक गलियारों की नजर बनी हुई है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news