Sunday, March 22, 2026

पीएम आवास के आवेदनों का परीक्षण कर चस्पा किया

भिलाई : न्यूज़ 36 : नगर पालिक निगम भिलाई के विभिन्न क्षेत्रों में झुग्गी बस्ती एवं गैर स्लम में रहने वाले किरायेदार के रूप में निवासरत परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के मोर मकान-मोर आस घटक अंतर्गत विभिन्न परियोजना स्थलों पर निर्मित/निर्माणाधीन आवासों का उपलब्धता के आधार पर आबंटन किये जाने हेतु आवेदकों द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया गया है। प्रस्तुत आवेदन पत्रों का पात्रता संबंधी पूर्ण एवं अपूर्ण दस्तावेजों का परीक्षण कर पात्र एवं अपूर्ण दस्तावेजों का दिनांक 24 सितम्बर को निकाय समिति की बैठक में अनुमोदन कर दावा आपत्ति की सूची सूचना पटल पर चस्पा किया गया है।

शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशानुसार (कंडिका 7.2 अनुसार) आवेदन पत्र वितरण एवं जमा लिया गया है। जमा किये गये आवेदन पत्रों का जांच परीक्षण कर निकाय स्तरीय समिति द्वारा पात्र/अपात्र परीक्षण किया गया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news