Saturday, July 27, 2024

प्रेरक है आचार्य चाणक्य का व्यक्तित्व और कृतित्व: डॉ. शर्मा

वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन ने राजधानी में किया भव्य चाणक्य स्मृति समारोह

भिलाई : वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छत्तीसगढ़ और सर्व युवा ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आचार्य चाणक्य स्मृति दिवस का भव्य आयोजन विगत दिनों राज्य की राजधानी रायपुर के वृन्दावन हाल में किया गया। विप्र विधायकों के सम्मान, विद्वानों के व्याख्यानों के साथ सांस्कृतिक एवं धार्मिक प्रश्नोत्तरी के भी रोचक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम में सबने सक्रिय भागीदारी निभाई।
वर्ल्ड ब्राह्मण फ़ेडरेशन के प्रदेशाध्यक्ष अरविन्द ओझा एवं महिला शाखा अध्यक्षा नमिता शर्मा ने मंच पर अतिथियों का स्वागत किया। वर्ष भर की गतिविधियों से भी अवगत कराया गया। प्रांतीय महासचिव अजय अवस्थी, मुख्य अतिथि एवं रायपुर उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्र और धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने भी संबोधित किया।

विशेषज्ञ वक्ता शिक्षाविद आचार्य डॉ महेश चन्द्र शर्मा ने आचार्य चाणक्य के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रेरक वक्तव्य दिया। डॉ.शर्मा ने उनके राष्ट्रप्रेम, सादा जीवन उच्च विचार, जैसे के साथ जैसा व्यवहार और चरित्रवान्, धार्मिक और देश प्रेमी शासक सम्बन्धित विचारों को रेखांकित किया। मुख्य अतिथि और आयोजकों ने शॉल, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर आचार्य डॉ महेश चन्द्र शर्मा को सम्मानित किया।
हिन्दी ग्रन्थ अकादमी के पूर्व संचालक एवं वरिष्ठ पत्रकार शशांक शर्मा ने चाणक्य के जीवन और नीतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वीर बालक ओम् उपाध्याय, उल्लेखनीय सेवा हेतु शिक्षक गिरीश शर्मा, हनुमान चालीसा गायिका बालिका शीतल देवांगन और पांच महिला मानस मंडलियों का भी सम्मान किया गया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक वीरेन्द्र पाण्डेय, भाजपा नेता सुभाष तिवारी, ब्राह्मण फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुणनिधि मिश्र, राष्ट्रीय महासचिव सुरेश मिश्र, सम्भागीय अध्यक्ष नितिन झा, प्रादेशिक सलाहकार रज्जन अग्निहोत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्र, महिला महासचिव सुमन मिश्रा, महिला उपाध्यक्ष बबीता मिश्रा, सांस्कृतिक सचिव प्रीति मिश्रा, युवा सचिव राम वृत्त तिवारी, प्रान्तीय सचिव शैलेश शर्मा, कोषाध्यक्ष राघवेंद्र पाठक, कर्मचारी नेता सनत शर्मा एवं बैंक यूनियन नेता देवेन्द्र पाण्डेय आदि समेत विभिन्न ब्राह्मण वर्गों और शाखा-प्रशाखाओं के प्रतिनिधियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से समारोह को सफल बनाया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news