Thursday, March 19, 2026

बीएसपी का निर्देश, 30 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से करें EPS ई-नामांकन

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन ने कर्मचारियों के लिए EPS (Employees’ Pension Scheme) ई-नामांकन को लेकर अहम निर्देश जारी किया है। जारी परिपत्र के अनुसार सभी कर्मचारियों को अपने परिवार के सदस्यों के लिए ई-नामांकन ऑनलाइन दर्ज करना अनिवार्य किया गया है।

विभाग द्वारा 12 मार्च 2026 को जारी इस परिपत्र में कहा गया है कि Employees’ Provident Fund Organisation (EPFO) के निर्देशों के तहत प्रत्येक कर्मचारी/सदस्य को सामाजिक सुरक्षा लाभों का समय पर और बिना परेशानी लाभ लेने के लिए डिजिटल माध्यम से नामांकन करना आवश्यक है।

प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि जिन कर्मचारियों ने अभी तक ई-नामांकन नहीं किया है, वे 30 अप्रैल 2026 तक यूनिफाइड पोर्टल (UAN सर्विस मॉड्यूल) पर जाकर अनिवार्य रूप से अपना नामांकन दर्ज करें। साथ ही, EPS नामांकन की दो हस्ताक्षरित प्रतियां संबंधित मानव संसाधन विभाग में जमा करना भी जरूरी होगा।

परिपत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि ई-नामांकन की सुविधा UAN सर्विस मॉड्यूल में उपलब्ध है, जिससे कर्मचारी आसानी से ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। यह आदेश सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति से जारी किया गया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news