Sunday, March 29, 2026

भिलाई इस्पात संयंत्र के खिलाड़ियों का ‘खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स–2026’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन

भिलाई : न्यूज़ 36 : चंडीगढ़ (पंजाब) में 20  से 22 मार्च 2026 तक आयोजित ‘5वीं खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स-2026’ के अंतर्गत एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न विभागों में कार्यरत खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अनेक पदक अर्जित कर संयंत्र का गौरव बढ़ाया।

प्रतियोगिता में एसपी-2 विभाग के  भागवत राम नेताम (55+ आयु वर्ग) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक तथा 1500 मीटर एवं 800 मीटर दौड़ में रजत पदक अर्जित किए। वहीं, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग के  ज्ञान सिंह (50+ आयु वर्ग) ने 200 मीटर दौड़ एवं लंबी कूद में कांस्य पदक प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त पावर इंजीनियरिंग मेंटेनेंस विभाग के  निरंजन कुमार साहू (55+ आयु वर्ग) ने 3000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया।

इन उपलब्धियों पर क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग के उप महाप्रबंधक  राजेंद्र प्रसाद एवं उप प्रबंधक  अभिजीत भौमिक ने सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news