Tuesday, May 26, 2026

यूनिवर्सल रेल मिल ने बनाया नया उत्पादन रेकॉर्ड

भिलाई इस्पात संयंत्रः एक दिन में 3,867 टन रेल उत्पादन, पुराना कीर्तिमान टूटा

भिलाई : न्यूज़ 36 : सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) की यूनिवर्सल रेल मिल (यूआरएम) ने रेल उत्पादन के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यूआरएम ने 22 मई को आर-260 60 ई। रेल प्रोफाइल में 462 ब्लूम्स के साथ कुल 3,867 टन रेल उत्पादन कर सर्वश्रेष्ठ दैनिक है। इस उपलब्धि पर निदेशक प्रभारी उत्पादन रिकॉर्ड बनाया।

इस उपलब्धि के साथ मिल ने 12 मार्च 2025 को बने 3,852 टन और 455 ब्लूम्स के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। यूआरएम 260 मीटर लंबे रेल पैनल निर्माण के लिए जानी जाती है । इस उपलब्धि पर निदेशक प्रभारी (सेल-बीएसपी) चित्त रंजन महापात्र और कार्यपालक निदेशक (संकार्य) राकेश कुमार ने यूनिवर्सल रेल मिल की पूरी टीम को बधाई देते हुए इसे टीमवर्क और बेहतर कार्यक्षमता परिणाम बताया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news