Monday, November 30, 2026

भिलाई नगर निगम चुनाव : भाजपा में महापौर प्रत्याशी को लेकर बढ़ी हलचल

आधा दर्जन से अधिक दावेदार टिकट के कतार में

भिलाई : न्यूज़ 36 : नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी में राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। महापौर पद के संभावित प्रत्याशी को लेकर पार्टी के भीतर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। संगठनात्मक सक्रियता, जनसंपर्क, राजनीतिक अनुभव और जनता के बीच पकड़ के आधार पर कई नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं।
इनमें भाजपा के वरिष्ठ युवा नेता अतुल पर्वत, बीजेपी अध्य्क्ष पुरषोत्तम देवांगन, भोजराज सिन्हा, डॉ. प्रदीप चौधरी, विजय जायसवाल, कन्हैया सोनी, अवधेश चौहान, महेश वर्मा, संतोष मौर्य और अतुल पर्वत सहित अन्य नेताओं के नाम राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बने हुए हैं।
इन सभी नेताओं की अपनी अलग राजनीतिक पहचान और कार्यक्षेत्र है। कोई संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय है तो किसी का राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के बड़े नेताओं से घनिष्ठ संबंध है जिसका लाभ भी इस महापौर चुनाव में मिल सकता है तो कोई सामाजिक कार्यों और जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा नेतृत्व महापौर प्रत्याशी के चयन में किस चेहरे पर भरोसा जताता है। फिलहाल भिलाई की राजनीतिक चर्चाओं में संभावित दावेदारों को लेकर कयासों का बाजार गर्म है।
भाजपा संगठन में पूर्व जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। संगठनात्मक अनुभव और पुराने कार्यकर्ताओं के बीच संपर्क उनकी प्रमुख पहचान है।
पार्टी की स्थानीय राजनीति में लंबे समय से सक्रिय।
संगठनात्मक समीकरणों के लिहाज से उनका नाम संभावित दावेदारों में लिया जा रहा है। अतुल पर्वत – भाजपा के वरिष्ठ युवा नेता भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ में सक्रिय भूमिका। कृषि, उद्यानिकी एवं सब्जी उत्पाद प्रकल्प के प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी से जुड़े। इसके अलावा प्रदेश स्तर के और राष्ट्रीय स्तर के बड़े नेताओं से पदाधिकारी से बहुत ही घनिष्ट संबंध है और से पर्वत द्वारा किए जा रहे हैं लगातार सामाजिक कार्यों का चर्चा दुर्ग भिलाई के अलावा प्रदेश और राष्ट्रीय नेताओं को भी जानकारी है जिसका लाभ से पर्वत को मिल सकता है।
किसानों और युवाओं के बीच संपर्क बढ़ाने की दिशा में सक्रिय। संगठनात्मक गतिविधियों और सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी उनकी पहचान है।
संतोष मौर्य :- समाज से जुड़े संभावित दावेदार हो सकते हैं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news