Tuesday, June 23, 2026

महादेव ऐप मामले में रायपुर जेल में बंद आरक्षक भीम सिंह यादव को SP दुर्ग ने किया बर्खास्त….

भिलाई : न्यूज़ 36 : 9 फरवरी, महादेव सट्टा ऐप केस में दुर्ग पुलिस के कॉन्स्टेबल भीम सिंह यादव को  बर्खास्त कर दिया गया है। इसे लेकर एसपी जितेंद्र शुक्ला ने गुरुवार को आदेश जारी किया है। भीम सिंह को नवंबर 2023 में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से ही वह जेल में बंद है। मंगलवार को ही नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने महादेव ऐप में फरार चल रहे आरक्षक अर्जुन सिंह यादव को पुलिस की सेवा से बर्खास्त किया था । अर्जुन सिंह यादव व भीम सिंह यादव सगे भाई हैं। ऐप के प्रमोटर रवि उप्पल पर भी दुर्ग पुलिस ने 35 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। एक दिन पहले ऐप संचालक सौरभ चंद्राकर के पर भी 35 हजार का इनाम घोषित किया था
सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल मिलकर ऑनलाइन सट्टे का कारोबार चला रहे थे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news