दुर्ग : न्यूज़ 36 : कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप का जन्मदिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, दुर्ग के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन ने मंत्री केदार कश्यप के निवास पहुंचकर उनसे भेंट की और जन्मदिन की बधाई दीं। इस दौरान बेलचंदन ने मंत्री कश्यप के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
