Saturday, May 2, 2026

गांजा तस्करी से कमाई गई आठ करोड़ की संपत्ति फ्रीज

16.68 एकादी जसी चमचा राजपुर व परपोड़ी में अवैध कमाई से

दुर्ग: न्यूज़ 36 : धमधा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दुर्ग पुलिस ने गांजा के अवैध कारोबार में संलिप्त रहने वाले आरोपी मनोज साहू की संपत्ति को फ्रीज कराया है। आरोपी ने धमधा ब्लाक के तीन अलग-अलग गांवों में 16,68 एकड़ कृषि भूमि की खरीदी है। इसकी कीमत लगभग आठ करोड़ रुपये बताई जा रही है।

पुलिस प्रवक्ता मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि पुलिस को यह सूचना मिली थी कि ग्राम राजपुर निवासी मनोज साहू (45 वर्ष) अवैध रूप से गांजा बेचकर संपत्ति अर्जित कर रहा है। जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी लंबे समय से मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त रहा है और उसके खिलाफ विभिन्न मामलों में पहले से ही अपराध दर्ज हैं। जांच के दौरान थाना धमधा एवं कुम्हारी में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कई प्रकरण दर्ज पाए गए, जिनमें वर्ष 2001 से 2020 तक के मामले शामिल हैं। इससे आरोपित की लगातार अवैध गतिविधियों में संलिप्तता प्रमाणित हुई। विवेचना में सामने आया कि आरोपी ने अवैध कमाई से ग्राम धमधा, राजपुर और परपोडी क्षेत्र में कुल 16.68 एकड़ कृषि भूमि खरीदी थी। इस भूमि की अनुमानित कीमत करीब आठ करोड़ आंकी गई है। इस पर एनडीपीएस एक्ट

की धारा 68 (एफ) के तहत सक्षम प्राधिकारी एवं प्रशासक सफेमा कोर्ट मुंबई द्वारा विधिक प्रक्रिया पूरी कर संपत्ति को फ्रीज किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपित मनोज साहू धमधा नगर पंचायत में पार्षद है।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

सफेमा कोर्ट के माध्यम से संपत्ति फ्रीज करने की कार्रवाई जिले में पहले भी हो चुकी है। दिसबर 2025 में दुर्ग पुलिस ने ड्रग सप्लायर रूआबांधा भिलाई निवासी नंदू कन्नौजिया और उसके बेटे रोहित कन्नौजिया की दो करोड़ एक लाख रुपये से अधिक की संपत्ति को एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 (एफ) के तहत फ्रीज किया गया।

 

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news